सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, देर रात तक चली वार्ता में बनी सहमति

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, देर रात तक चली वार्ता में बनी सहमति

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, देर रात तक चली वार्ता में बनी सहमति

जयपुर। राज्य भर के सफाई कर्मी सोमवार दोपहर बाद से काम पर लौट आएंगे। रविवार को स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर हुई बैठक में भर्ती को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है। सोमवार को हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में दोपहर एक बजे सफाई कर्मचारियों की सभा होगी। इसमें स्वायत्त शासन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस सभा के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। रविवार को मंत्री आवास पर हुई बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया सहित कई अन्य सफाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है की 24 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और नियमों में संशोधन को लेकर राज्य भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। बीकानेर में भी दोपहर बाद से सफाई व्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौटेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |