Gold Silver

दवाई की जगह कपूर खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दवाई की जगह कपूर खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चूरू। भालेरी थाना इलाके में शनिवार को दवाई की जगह कपूर खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को परिजनों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि महिला की तबीयत खराब थी। जिसने गलती से कपूर की गोली खा ली। कुछ देर तक घर में काम करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना के बाद अस्पताल में महिला के परिजनों की भीड़ लग गई। कपूर के सेवन से महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसको प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने के एएसआई बीरेन्द्र सिंह खोटिया भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली।

Join Whatsapp 26