बड़ी खबर: राजस्थान में पूर्व विधायक ने हाथों की नसें काटीं, मौत

बड़ी खबर: राजस्थान में पूर्व विधायक ने हाथों की नसें काटीं, मौत

बड़ी खबर: राजस्थान में पूर्व विधायक ने हाथों की नसें काटीं, मौत

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ (47) ने गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे अपने घर में सुसाइड कर लिया। धाकड़ ने अपने हाथों की नसें काट लीं। इसके बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवेक 2019 के उप चुनाव में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2023 विधानसभा चुनाव में विवेक भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे। धाकड़ बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान कलेक्टर कार्यालय में मौजूद थे। वो जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। गुरुवार सुबह भीलवाड़ा के विवेक विहार स्थित अपने आवास पर उनके सुसाइड करने से हर कोई स्तब्ध है। धाकड़ के शव को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि घरेलू तनाव के कारण विवेक ने सुबह अपने दोनो हाथों के नसें काट ली थी। घटना के समय उसके पिता कन्हैया लाल धाकड़ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। वे आए तब आराम कुर्सी पर विवेक की गर्दन लुढ़की हुई थी और हाथ से खून बह रहा था।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |