राजस्थान में सरकार बदलने के बाद सियासी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, अब अधिकारियों की हो सकती है अदला-बदली

राजस्थान में सरकार बदलने के बाद सियासी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, अब अधिकारियों की हो सकती है अदला-बदली

राजस्थान में सरकार बदलने के बाद सियासी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, अब अधिकारियों की हो सकती है अदला-बदली

जयपुर। प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 और भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारी 2 साल से अधिक समय से एक ही पद पर हैं। सरकार बदलने के बाद सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं कि इन अधिकारियों के पदों पर जन्द ही नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी एक ही पद पर दो साल से कुछ अधिक समय से कार्यरत हैं, वहीं इसी सेवा के तीन अन्य अधिकारी तीन से पांच साल से एक ही पद पर है। इन तीन अधिकारियों में से कुलदीप रांका सबसे अधिक पांच साल से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं जबकि सुबीर कुमार चार साल से अधिक समय से राज्यपाल के प्रमुख सचिव और प्रवीण गुप्ता करीब साढ़े तीन साल से मुख्य चुनाव अधिकारी हैं। उधर, दो साल से अधिक समय से एक ही पद पर सेवारत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा जैसे नाम शामिल हैं, तो भारतीय पुलिस सेवा में प्रदेश में वरिष्ठतम अधिकारी गृहरक्षा महानिदेशक व कमांडेंट जनरल उत्कल रंजन साहू व कारागार महानिदेशक भूपेन्द्र कुमार दक जैसे नाम हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |