[t4b-ticker]

राजस्थान को मिला नया मुख्य सचिव, वी. श्रीनिवास होंगे राज्य के प्रशासनिक मुखिया

राजस्थान को मिला नया मुख्य सचिव, वी. श्रीनिवास होंगे राज्य के प्रशासनिक मुखिया

खुलासा न्यूज़, जयपुर। राज्य सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने रविवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। सुधांश पंत के रिलीव होने के साथ ही वी. श्रीनिवास 17 नवंबर (सोमवार) को पदभार संभालेंगे।

श्रीनिवास पिछले सात वर्षों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर थे। उन्हें 14 नवंबर की शाम को केंद्र से रिलीव किया गया था। रिलीव होने से पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।

आदेशों के अनुसार, वी. श्रीनिवास सितंबर 2026 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे।

अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए
राज्य सरकार ने वी. श्रीनिवास को मुख्य सचिव के साथ-साथ राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) के अध्यक्ष और मुख्य आवासीय आयुक्त, दिल्ली
का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा है।

सुधांश पंत होंगे केंद्रीय सचिव
पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 नवंबर को इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
इससे पहले तक उन्हें कैबिनेट सचिवालय में OSD (Officer on Special Duty) के रूप में नियुक्त किया गया है।

जल्द प्रशासनिक फेरबदल की संभावना
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद अब राजस्थान सरकार में प्रमुख सचिव और आयुक्त स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

Join Whatsapp