राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हजारों पदों पर जल्द होगा परिणाम जारी

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हजारों पदों पर जल्द होगा परिणाम जारी

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हजारों पदों पर जल्द होगा परिणाम जारी

जयपुर। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सात भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने 19 हजार पदों पर ये भर्ती परीक्षाएं आयोजित की थी। लेकिन पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं हो पाया था। बोर्ड ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा था। अनुमति मिलने के बाद अब बोर्ड इसी सप्ताह परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इन भर्ती परीक्षाओं का अटका हुआ है परिणाम
भर्ती : पद
सूचना सहायक 2023 : 2730
संविदा नर्स भर्ती जीएनएम 2023: 2338
एएनएम : 3058
कृषि पर्यवेक्षक : 430
जूनियर अकाउंटेड राजस्व लेखाकार : 5388
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 : 4494
संगणक 2023 : 583

 

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |