
भाजपा प्रत्याशियों की आने वाली है दूसरी लिस्ट, आज दिल्ली में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक






भाजपा प्रत्याशियों की आने वाली है दूसरी लिस्ट, आज दिल्ली में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक
जयपुर। भाजपा की दूसरी सूची लेकर मंगलवार को दिल्ली में मंथन होगा। यह मंथन केन्द्रीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकता है। इसके बाद संभवत: यह कोर ग्रुप केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकता है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को दोपहर में दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान 80 से 100 सीटों पर चर्चा हो सकती है। भाजपा ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कुछ ही घंटों में पहली सूची जारी कर दी थी। दूसरी सूची को लेकर चर्चा थी कि नवरात्र शुरू होते ही सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि पहली सूची को लेकर मचे बवाल को देखते हुए सूची में समय लग रहा है। पार्टी यह आकलन करने में जुटी हुई है कि बगावत कितने दिन तक चल सकती है और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में होने वाली बैठक में चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के साथ बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैड्यूल को देखते हुए यह बैठक होगी। पीएम को समय मिला तो बैठक मंगलवार रात हीदिल्ली में हो सकती है। अन्यथा यह बैठक 18 के बाद कभी भी हो सकती है।


