Gold Silver

राजस्थान में विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहीं उपमुख्यमंत्री बोलीं- हमारा कर्जभार दोगुना, देखें वीडियो

राजस्थान में विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहीं उपमुख्यमंत्री बोलीं- हमारा कर्जभार दोगुना, देखें वीडियो

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहीं हैं। उन्होंने मंगल सुमन की कविता के साथ भाषण की शुरुआत की। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप में विरासत में बड़ा कर्ज मिला है। कर्ज दोगुना होकर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। देश में पंजाब के बाद सबसे ज्यादा कर्ज हम पर है। पिछली सरकार ने 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए में से मात्र 93 हजार करोड़ का खर्च पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। यानी 60 प्रतिशत कर्ज का उपयोग गैर पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। राज्य के विकास में यह उपयोग नहीं किया गया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में गहलोत सरकार पर ज्यादा कर्ज लेने और विकास में खर्च नहीं करने की बात कही तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विपक्ष के विधायकों को चेतावनी दी।

Join Whatsapp 26