
राजस्थान में सर्दी का सितम, 17 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित




राजस्थान में सर्दी का सितम, 17 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित
जयपुर। राजस्थान में कोहरे और शीत लहर के चलते 17 जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।
राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। दिन में भी गलन वाली ठंड पड़ रही है।
जयपुर में सर्दी के चलते 5वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8वीं तक कक्षा की 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
हनुमानगढ़ में कड़ाके की ठंड के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली से 8वीं क्लास के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। सीकर में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
श्रीगंगानगर में भी नर्सरी से 5वीं क्लास तक की छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा 6 से 12वीं क्लास तक का समय सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है।
बूंदी-बारां, दौसा में भी 8वीं क्लास तक के बच्चों की 6 और 7 जनवरी को छुट्टी रहेगी। प्रतापगढ़ में 8वीं क्लास तक के स्कूलों में 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।
झालावाड़ में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। अजमेर में 5 वीं क्लास तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी, छठी से ऊपर की क्लास का टाइम बदला गया।
डूंगरपुर में 5वीं क्लास तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोटा में आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी।
भीलवाड़ा जिले में क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
डीडवाना-कुचामन में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सभी स्कूलों में क्लास 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 8 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की है।
नागौर जिले में कलेक्टर ने सभी स्कूलों में क्लास 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 8 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की।
भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने जिले के सभी स्कूलों में क्लास 8वीं तक के स्टूडेंट्स की 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है।
चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले क्लास एक से आठ तक के बच्चों के लिए 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।




