Gold Silver

6 राज्यों से आए 170 विधायक आज से राजस्थान में टटोलेंगे भाजपा की नब्ज

जयपुर। छह राज्यों से प्रदेश प्रवास पर आए भाजपा विधायकों को आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया गया है। जयपुर पहुंचे 170 विधायकों की शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला हुई। इसमें सभी को यह बताया गया कि उन्हें विधानसभा में करना क्या है? सभी को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वह सुबह उठते ही पहले पहले श्रद्धा केंद्रों में जाएंगे और वहां दर्शन कर अपने काम की शुरुआत करेंगे। इनका फोकस राष्ट्रवाद के मुद्दे और विभिन्न राज्यों में हुए नवाचार बताने पर रहेगा। कार्यशाला के दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक वासुदेव देवनानी ने संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, छह राज्यों से विधायक पहुंचे हैं। यह विधायक सभी विधानसभाओं में जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों के संबंध में स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे।

Join Whatsapp 26