Gold Silver

विधानसभा चुनाव : थम गया प्रचार का शोर, आज रवाना होंगे मतदान दल

विधानसभा चुनाव : थम गया प्रचार का शोर, आज रवाना होंगे मतदान दल
बीकानेर। विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर गुरुवार शाम छह बजे थम गया। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करना शुरू कर दिया है। मतदान 25 नवंबर को होगा। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार को हागी। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए कुल 15 हजार 300 कर्मचारियों को लगाया गया है। विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर शाम छह बजे थम गया। उम्मीदवार समय से पहले प्रचार खत्म करने की जल्दबाजी में नजर आए। इस दौरान अधिकांश अपनी घड़ी देखते रहे। शुक्रवार को मतदान दलों के तृतीय व अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात पोलिंग पार्टियां गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी। डूंगर कॉलेज से श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर पूर्व आैर बीकानेर पश्चिम विधानसभा के लिए मतदान दल रवाना होंगे। जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेज से खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा और कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना किए जाएंगे। सभी मतदान दल कर्मिकों को सुबह 7 बजे डूंगर कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज और डूंगर महाविद्यालय में दौरा कर मतदान दलों की रवानगी के लिए की जा रही तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्री, बैठने की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 1640 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए रिजर्व मतदान दलों का गठन भी किया गया है।

Join Whatsapp 26