Gold Silver

बीकानेर: चुनाव के लिए तैयारी हुई पुख्ता, अतिरिक्त जाप्ता व ऐप से हुए लैस

बीकानेर: चुनाव के लिए तैयारी हुई पुख्ता, अतिरिक्त जाप्ता व ऐप से हुए लैस

बीकानेर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता मिल गया है। जिले को चार हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी मिले हैं। 2200 सुरक्षाकर्मी जिला पुलिस में पहले से मौजूद हैं। ऐसे में अब चुनाव के दौरान पांच हजार से अधिक जवान सुरक्षा व कानून की बागडोर संभालेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए अतिरिक्त जाब्ते के मंजूरी मिल गई है। 24 सीएबीएफ की दो कंपनी और 1500 होमगार्ड मिले हैं। जिले में दो हजार के करीब पुलिस जवान व अधिकारी हैं। अब नए सुरक्षाकर्मी मिलने से सुरक्षा जवानों की संख्या दो गुनी से अधिक हो गई है। इस लिहाज से चुनाव में 4500 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। अतिरिक्त जाब्ता तीन दिन बाद बीकानेर पहुंच जाएगा। जिला और पुलिस प्रशासन ने जिले में 647 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा है। सर्वाधिक कोलायत में 114 हैं। लूणकरनसर में 103, नोखा में 85, खाजूवाला में 95 , बीकानेर पश्चिम में 90 तथा बीकानेर पूर्व में 87 बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा है। श्रीडूंगरगढ़ विस क्षेत्र में सबसे कम 73 मतदान केंद्र क्रिटिकल बूथ हैं। जिले में कुल 1640 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 820 बूथों की वेबकास्टिंग वाले व 647 संवेदनशील बूथ हैं। इस लिहाज से पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। कहीं बूथ पर एक-दो सुरक्षाकर्मी तो संदिग्ध व असुरक्षा के अंदेशे वाले मतदान केन्द्रों पर 3 से 5 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। सुरक्षाकर्मियों के अलावा प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।

 

Join Whatsapp 26