
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में, तीन घंटे बीकानेर में रहेंगे






मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में, तीन घंटे बीकानेर में रहेंगे
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को महज तीन घंटे की यात्रा पर बीकानेर आ रहे हैं। इस दौरान एमएम ग्राउंड में व्यापारियों से संवाद के साथ ही गंगाशहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री वापस जयपुर के लिए निकल जाएंगे। पूर्व में गहलोत के बीकानेर में रुकने का कार्यक्रम था लेकिन इसमें बदलाव हो गया। गहलोत दोपहर 1 बजे बिसाऊ (झुंझुनू ) से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। नाल हवाई अड्डे से वे सीधे एम एम ग्राउंड आयेंगे। जहां मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सवा चार बजे गंगाशहर सुजानदेसर रोड़ स्थित श्री राम झरोखा कैलाश धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान पोस्टर विमोचन करके पौने पांच बजे बजे नाल एयरपोर्ट जाएंगे और शाम 5 बजकर 10 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना होंगे।


