
कांग्रेस प्रत्याशियों सूची को लेकर सचिन पायलट ने दी यह जानकारी, जाने कब तक आ सकती है सूची






कांग्रेस प्रत्याशियों सूची को लेकर सचिन पायलट ने दी यह जानकारी, जाने कब तक आ सकती है सूची
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची आ जाएगी। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। पायलट ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि भाजपा वाहवाही लूटने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आई है। ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इनको महिलाओं को आरक्षण देना ही था तो संशोधन की क्या जरूरत थी। जो महिला आरक्षण का बिल हमारी सरकार ने राज्यसभा में पास करवाया था, उसे लागू कर देते। जो बिल लाए हैं उसे लागू करने मे 6-7 साल लगेंगे। परिसीमन होगा, जनगणना होगी। इसे अभी लागू करने में क्या दिक्कत है। लेकिन, इनकी मंशा नहीं है। सब वाहवाही लूटने के लिए किया है। पायलट ने कहा- भाजपा के नेताओं में आपसी फूट है। केंद्र के लीडर्स को प्रदेश के नेताओं पर विश्वास नहीं है, तभी तो केंद्र के नेता बार-बार राजस्थान में आ रहे हैं।

