कांग्रेस की पहली लिस्ट पर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी सूची

कांग्रेस की पहली लिस्ट पर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी सूची

कांग्रेस की पहली लिस्ट पर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी सूची

जयपुर। कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर पहली सूची में कमजोर सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों घोषित कर सकती है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 7 सांसद उतारने के सवाल पर भाजपा पर हमला करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा ऐसा कर भाजपा ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। 18 अक्टूबर के आस-पास केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुरू होने के बाद टिकट फाइनल होने की उम्मीद की जानी चाहिए। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस में टिकटों को हलचल एकाएक तेज हो गई है। कांग्रेस वॉर रूम में राजस्थान को लेकर मंगलवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वरिष्ठ नेता सी पी जोशी समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |