सिद्धि के परम्परागत वोटो में यशपाल की सेंधमारी, पढ़ें पूरी खबर

सिद्धि के परम्परागत वोटो में यशपाल की सेंधमारी, पढ़ें पूरी खबर

सिद्धि के परम्परागत वोटो में यशपाल की सेंधमारी, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर आज शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर टु डोर ही प्रचार कर सकेंगे। वहीं प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों की ओर से प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस दौरान प्रत्याशीयों के पक्ष में कई बड़े नेताओं की की ओर से प्रचार किया जा रहा है। बात करें बीकानेर पूर्व विधानसभा की तो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत सुबह से ही प्रचार में जुटे हुए है। सबसे बड़ी बात की अब यशपाल के पक्ष में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी प्रचार करते हुए नजर आ रहे है। जहां पहले बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला, विश्वजीत सिंह हरासर उनके पक्ष में प्रचार कर चुके है। अब एक ओर बड़ा नाम भी इसमें जुड़ गया है। गहलोत के पक्ष में जितेंद्र सिंह रायसर भी प्रचार करते हुए नजर आ रहे है। इससे यशपाल गहलोत को बड़ा फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। क्योंकि विश्वजीत सिंह और जितेंद्र सिंह के साथ आने से कहीं न कही राजपूत जाती के वोट भी इनको मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। वहीं बात करें बीकानेर पूर्व से भाजपा की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी की तो वो भी फिल्ड में काफी एक्टिव नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी सिद्धि की ओर से लगातार प्रचार किया जा रहा है। लेकिन भाजपा का कोई भी बड़ा नेता उनके साथ प्रचार में नजर नहीं आने से कही न कही उनको बड़ा नुक्सान हो सकता है। वहीं इन दोनों के अलावा आरएलपी प्रत्याशी मनोज बिश्नोई भी लगातार अपने प्रचार में जुटे हुए है। सबसे ख़ास बात यह है की बिश्नोई की सभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

Join Whatsapp 26