Gold Silver

भाजपा में शामिल होने जा रहे कई दिग्गज चेहरे, नामों को देखकर चौंक ना जाना!

जयपुर। प्रदेश में इसी साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ये राजनितिक दल अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं। इसी बीच नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज प्रदेश भाजपा में करीब 17 प्रमुख शख्सियतों की एंट्री होने जा रही है। इनमें पूर्व विधायक, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, रिटायर्ड जज, कर्मचारी नेता शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में इन सभी प्रमुख नेताओं का पार्टी में स्वागत-अभिनन्दन होगा और सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, पूर्व विधायक अनिता कटारा, मध्य प्रदेश के रिटायर्ड डीजी पवन जैन, कर्मचारी नेता महेश व्यास, पूर्व मंत्री रहे नत्थी सिंह के पुत्र सेवानिवृत्त जज किशन गुर्जर, इंटक नेता मृदुरेखा चौधरी, दिनेश यादव शामिल होंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे प्रमुख लोगों में से ज़्यादातर की घर वापसी हो रही है।

Join Whatsapp 26