पुरे देश में बारिश ने मचाई तबाही दिल्ली में सड़को पर आया यमुना का पानी, भारत-पाक बॉर्डर पर 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी फेंसिंग टूटी

पुरे देश में बारिश ने मचाई तबाही दिल्ली में सड़को पर आया यमुना का पानी, भारत-पाक बॉर्डर पर 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी फेंसिंग टूटी

पुरे देश में बारिश ने मचाई तबाही
दिल्ली में सड़को पर आया यमुना का पानी, भारत-पाक बॉर्डर पर 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी फेंसिंग टूटी

खुलासा न्यूज़। दिल्ली में यमुना का पानी शहर के अंदर घुस गया है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा है। मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने राहत शिविरों में यमुना का पानी भर गया। अलीपुर में नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं। उनके गुंबद तक पानी आ गया है। रतलाम में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पानी में डूबा है।

राजस्थान में दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई। सिकराय सहित कई इलाकों के बाजारों में पानी भर गया। अजमेर में जेएलएन हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पानी में आधा डूब गया है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। रोपड़ के गांव नारंगपुर (बारी) में गुरुद्वारा तपस्तान बीबी मुमताजगढ़ साहिब की दीवार ढह गई।

यूपी के पीलीभीत में 25 गांव और मथुरा में 6 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। हरियाणा के भी कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग अंदर फंस गए हैं।

जम्मू और पंजाब में बाढ़ के कारण भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर की 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी फेंसिंग को नुकसान हुआ है। साथ ही करीब 90 BSF चौकियां पानी में डूब गई हैं। पंजाब में लगभग 80 किलोमीटर लंबी और जम्मू में लगभग 30 किलोमीटर लंबी बॉर्डर फेंसिंग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर फेंसिंग या तो डूब गई है, उखड़ गई है या झुक गई है।

देश के पश्चिमी हिस्से में राजस्थान और गुजरात राज्यों से होकर गुजरने वाली 2,289 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से सीमा बल जम्मू में लगभग 192 किलोमीटर और पंजाब में 553 किलोमीटर की सुरक्षा करता है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |