रााजस्थान में बरसात की चेतावनी

रााजस्थान में बरसात की चेतावनी

सीकर। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सोमवार को तापमान में फिर गिरावट दर्ज हुई। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर पारा रविवार के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। हवा भी पहले के मुकाबले ज्यादा नम महसूस हुई। इधर, मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अन्त में पश्चिम विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में फिर से बरसात होने का अनुमान है। जो सटीक रहने पर तापमान में अचानक गिरावट ला सकता है। यानी विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले सप्ताह में सर्दी का जोर ज्यादा बढ़ जाएगा।
दो दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, छाया हल्का कोहरा शेखावाटी इलाके में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में 1.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान दो दिन पहले 8.5 डिग्री पहुंच गया था। जो फिर से गिरना शुरू हो गया है। रविवार को यह 6.5 व सोमवार को फिर एक डिग्री गिरा। जो आने वाले दिनों में बरसात होने पर और ज्यादा गिरने की आशंका है। इधर, शेखावाटी में सोमवार के मौसम की बात करें तो अल सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। जो धूप खिलने के साथ ही छंट गई। हवा में अब भी हल्की नमी है, तो तेज धूप भी खिली होने से मौसम बिल्कुल साफ है। गौरतलब है कि अंचल में अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
11-12 दिसंबर को बरसात के बाद बढ़ेगी सर्दी
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह तक प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव होगा। बरसात व हवाओं के बाद तापमान में गिरावट का दौर रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी आरएस शर्मा के अनुसार राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार को गुजरा है और सोमवार को नया विक्षोभ आने वाला है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही बारिश, तेज हवाएं आती हैं। लेकिन इस बार आए दोनों विक्षोभ ही सक्रिय नहीं है। इस कारण बारिश और नमी नहीं है। लगातार दो विक्षोभ होने के कारण ही तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। शर्मा के अनुसार प्रदेश में 11 व 12 दिसम्बर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके बाद क्षेत्र के तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |