गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, हाईवे डूबा, गरबा पंडाल ढहे, 104 मौतें

गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, हाईवे डूबा, गरबा पंडाल ढहे, 104 मौतें

गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, हाईवे डूबा, गरबा पंडाल ढहे, 104 मौतें

खुलासा न्यूज़। गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। द्वारका में कल्याणपुर-पोरबंदर को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे डूब गया। कल्याणपुर के पास एक कार पानी में बह गई, वहीं वडोदरा में गरबा पंडाल ढह गए।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 3,050 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1 जून से 29 सितंबर तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें नांदेड़ में सबसे ज्यादा 28 मौतें हुई हैं। संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, जालना, धाराशिव, परभणी और लातूर में भी जनहानि हुई है।

बाढ़ से 2,701 किमी सड़कें, 1,504 पुल, 1,064 स्कूल और 58 सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख **30 सितंबर से बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है।

मानसून की विदाई में देरी

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून की विदाई तय समय 15 अक्टूबर तक ही होगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर के बाद बनने वाले कम दबाव क्षेत्र** के कारण कई राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

1 अक्टूबर से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार में बारिश।
2 दिन बादपूर्वोत्तर राज्यों में बारिश।
2-3 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश के आसार।
थाइलैंड के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बंगाल की खाड़ी में एक और बारिश का दौर। देश में इस बार मानसून के दौरान 108% बारिश हुई है, जो सामान्य से 8% अधिक है।

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |