
रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2025 : 17 नवंबर से होगी शुरुआत, 32 हजार से ज्यादा पदों पर मौका





रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2025 : 17 नवंबर से होगी शुरुआत, 32 हजार से ज्यादा पदों पर मौका
खुलासा न्यूज़, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2025 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर अंत तक कई चरणों में आयोजित होगा। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उम्मीदवारों को शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें 100 प्रश्नों का पेपर 90 मिनट में हल करना होगा। हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक (1/3rd negative marking) काटे जाएंगे।
चयन प्रक्रिया – 4 चरणों में
CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) – गणित, जनरल साइंस, रीजनिंग और जनरल नॉलेज पर आधारित।
PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) – लंबी कूद, ऊंची कूद जैसी शारीरिक क्षमता की जांच।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) – शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच।
मेडिकल टेस्ट – रेलवे ड्यूटी के लिए मेडिकल फिटनेस जांच।
परीक्षा पैटर्न
कुल अंक : 100
समय : 90 मिनट
निगेटिव मार्किंग : हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।
उम्र सीमा : सामान्य वर्ग – 18 से 36 वर्ष, आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट।
सैलरी : बेसिक ₹18,000, इन-हैंड ₹22,500 से ₹25,380 तक।
तैयारी कैसे करें?
मैथ्स – परसेंटेज, रेश्यो, टाइम एंड वर्क, इंटरेस्ट, ऐल्जेब्रा, ज्योमेट्री और ट्रिग्नोमेट्री पर ध्यान दें। शॉर्टकट ट्रिक्स याद करें और मॉक टेस्ट दें।
जनरल साइंस – 10वीं-12वीं की किताबों से पढ़ाई करें। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के बेसिक टॉपिक्स दोहराएं।
रीजनिंग व इंटेलिजेंस – पजल, एनालॉजी, क्लासिफिकेशन, ब्लड रिलेशन, दिशा ज्ञान और लॉजिकल सवाल हल करें।
जनरल नॉलेज व करंट अफेयर्स – अखबार पढ़ें, करंट अफेयर्स वीडियो देखें और हाल की घटनाओं, विज्ञान-तकनीक, खेल व राजनीति से जुड़े प्रश्नों की तैयारी करें।
विशेषज्ञों का मानना है कि अभ्यर्थियों को अब मैथ्स और जनरल नॉलेज पर ज्यादा फोकस करना चाहिए, क्योंकि यही दोनों सेक्शन चयन में सबसे निर्णायक साबित होंगे।

