खुशखबरी: बीकानेर में इस जगह बनेगा रेल अंडरब्रिज, इतनी तारीख से शुरू होगा काम

खुशखबरी: बीकानेर में इस जगह बनेगा रेल अंडरब्रिज, इतनी तारीख से शुरू होगा काम

खुशखबरी: बीकानेर में इस जगह बनेगा रेल अंडरब्रिज, इतनी तारीख से शुरू होगा काम

बीकानेर। लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने शहर का दूसरा रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) बनने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 18 सितंबर को रेलवे लाइन पर आठ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी दौरान रेल पटरियों के नीचे आरयूबी का निर्माण किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाला यह आरयूबी आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। रेलवे से स्वीकृति मिलने के बाद लॉचिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक 321 किमी लोकेशन पर रेल ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सात आरसीसी ब्लॉक लॉन्च किए जाएंगे। संवेदक फर्म को रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

एप्रोच रोड और ड्रेनेज सिस्टम भी

आरयूबी निर्माण के साथ ही एप्रोच रोड, विंग वॉल और ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किए जाएंगे। रेल लाइन के नीचे संरचना तैयार होने के बाद एक से दो माह में अन्य सभी काम पूरे होंगे। इससे आवागमन सुविधाजनक होगा। साइट पर आवश्यक कार्यों की जिमेदारी सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई को सौंपी गई है। उदयरामसर से लालगढ़ रेल मार्ग पर अब तक तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और एक रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) बन चुके हैं। रानी बाजार, चौंखूटी और न्यू गजनेर रोड पर आरओबी बने हुए हैं। रानी बाजार क्षेत्र में एक अंडरपास भी है। अब लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने दूसरा आरयूबी बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 99400 रेट , 22 कैरट 104300 चांदी 127800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 99400 रेट , 22 कैरट 104300 चांदी 127800 |