भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द

भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द

भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। देशभर में हो रही भारी बारिश का असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में लगातार बारिश से रेल यातायात बाधित हुआ है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।। जिनमें बीकानेर से जम्मू जाने वाली जम्मूतवी बाड़मेर 14662 मुख्य रद्द की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.09.25, 13.09.25, 20.09.25 व 27.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन – भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.09.25, 09.09.25, 16.09.25, 23.09.25 व 30.09.25 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |