भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

बीकानेर। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल पर ब्रिज संख्या 561 पर जल भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ दिनांक 29.08.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर दिनांक 29.08.24 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12979, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर दिनांक 29.08.24 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर दिनांक 29.08.24 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर दिनांक 29.08.24 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.08.24 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर रतलाम से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा बान्द्रा टर्मिनस-रतलाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

2. गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ रेलसेवा दिनांक 28.08.24 को दादर के स्थान पर दाहोद से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा दादर-दाहोद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12490, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 28.08.24 को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा दादर-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |