Gold Silver

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, ये रेलगाडिय़ां हुई रद्द

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, ये रेलगाडिय़ां हुई रद्द

बीकानेर।उत्तर रेलवे के सरहिंद-नांगल डेम व चंडीगढ़-सानेह वाल रेलखंडों के मध्य भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित होंगी।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04285, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बराड़ा तक संचालित होगी।

Join Whatsapp 26