Gold Silver

राज्यपाल हरिभाऊ बीकानेर पहुंचे, दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे

राज्यपाल हरिभाऊ बीकानेर पहुंचे, दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे

खुलासा न्यूज़। राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बीकानेर पहुंच गए हैं। वे यहाँ महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के नौवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल बागड़े का स्वागत करने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री-विधायक पहुंचे

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानंद व्यास, डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी उपस्थित रहे। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य सहित कई नेताओं ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। जिला कलेक्टर नम्रता और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी मौजूद रहे। राज्यपाल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापस जयपुर लौट जाएंगे।

Join Whatsapp 26