यूक्रेन व रुस की जंग में पुतिन ने युद्ध विराम की घोषणा की, दौरान फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर - Khulasa Online

यूक्रेन व रुस की जंग में पुतिन ने युद्ध विराम की घोषणा की, दौरान फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। इधर, रूस ने पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह दूसरी बार है जब रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले दो शहरों में सीजफायर किया गया था। हालांकि रूस ने इसे कुछ घंटों में खत्म करके बमबारी शुरू कर दी थी।
इससे पहले सोमवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया। हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी, लेकिन अब भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, यूक्रेन ने कई रूसी टैंकों को तबाह करने का दावा किया है। युद्ध की इस त्रासदी को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26