Gold Silver

सर्वजनप्रिय नेताओं में अग्रणी थे पुरोहित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पूर्व विधायक (बीकानेर एवं मांडलगढ) मजदूर नेता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की 35 वीं पुण्यतिथि पर जहां केबिनेट मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला एवं भंवरसिंह भाटी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, युवा नेता कमल कल्ला एवं इंटक नेता हेमू किराडू ने फेसबुक ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफ ॉर्म पर श्रद्धांजलि दी वहीं आज प्रात: नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किलÓ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति,बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी बिग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित नेताओं, समाजसेवियों व अन्य लोगों ने दो गज दूरी का पालन और मास्क लगाकर सर्वप्रिय जन नेता स्वर्गीय गोकुलप्रसाद पुरोहित को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कहा कि स्व. पुरोहित एक निर्भिक जन नेता कुशल एवम् प्रखर विधायक तथा जुझारू एवम् कर्मठ मजदूर नेता थे। वे मजदूर व कृषकों के हितैषी थे उन्होंने जीवन पर्यन्त कमजोर एवम् शोषित वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि पुरोहित दलगत राजनिति से उपर थे कोई भी व्याक्ति चाहे किसी भी पार्टी का हो वे उसके कार्य के लिए हमेशा तत्तपर रहते थे। इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की स्वर्गीय पुरोहित बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे वे आजादी के आन्दोलन में सक्रिय थेे। इस अवसर पर पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने कहा कि स्व. पुरोहित राजनीति की चलती फि रती पाठशाला थे जिनके हर कार्य से हम कुछ सीखने को मिलता था। एडवोकेट कुंदन व्यास ने इस मौके पर कहा की स्व. पुरोहित में अभुतपूर्व नेतृत्व क्षमता थी उन्होने सभी धर्म एवं जाति के लोगों को साथ लेकर विकास के कार्यो को गति दी। पूर्व पार्षद नरेश जोशी ने कहा कि स्व. पुरोहित निर्भिक व्यक्तिव के धनी थे वे जनकल्याण के लिए अपनी ही सरकार का विरोध कर सकते थे इस कारण वे जेल जाने को भी तैयार रहते थे। इस अवसर पर राजीव बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार व्यास,एडवोकेट अजय पुरोहित,युवा नेता नवनीत पुरोहित,गोपाल पुरोहित,डॉक्टर विजय आचार्य,शंकर पुरोहित,अब्दुल रहमान लोदरा,संतोष कुमार रंगा,श्याम नारायण रंगा,भरत पुरोहित, कंवरलाल बोहरा, ब्रजरतन बोहरा, गिरधर जोशी, गिरिराज हर्ष, वेणुगोपाल, रवि पुरोहित, दिनेश पुरोहित, योगेश, मोहन, नन्द गोपाल पुरोहित अमित व्यास, गणेश रंगा, बटुक नारायण रंगा, कांग्रेसी नेता, मनोज किराडू, एडवोकेट अवनीश हर्ष आदि कई गणमान्य नेताओं व आम नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join Whatsapp 26