पुरोहित को रेड डायमण्ड ऐचीवर अवार्ड-2021 से सम्मानित - Khulasa Online पुरोहित को रेड डायमण्ड ऐचीवर अवार्ड-2021 से सम्मानित - Khulasa Online

पुरोहित को रेड डायमण्ड ऐचीवर अवार्ड-2021 से सम्मानित

बीकानेर। जयपुर। भव्या इन्टरनेशल और एन.आर.बी. फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में अन्र्तराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन व रेड डायमण्ड ऐचीवर अवार्ड 2021 सम्मान समारोह जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जगतपुरा में कालिंदी ओटोडोरियम किया गया। जिसमें बीकानेर के युवा कला खेल शिक्षा साहित्य और संस्कृति से सम्बन्धित और साफा, पाग, पगड़ी व चन्दा बनाने के क्षेत्र में कृष्ण चन्द पुरोहित को रेड डायमण्ड ऐचीवर अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया जिसमें कृष्ण चन्द पुरोहित को बहुत बड़े अवार्ड के रूप में रेड डायमण्ड ट्रॉफी, वुडन फ्रेम, सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजखान (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि शिवान राधेगोविन्द माथुर, अति विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र माथुर और अध्यक्षता निशा माथुर (निदेशक, भव्या इन्टरनेशनल) ने की। निदेशक निशा माथुर ने बताया पुरे देश विदेश से 250 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए समारोह को देश विदेश के अवार्डी को और कुछ विदेशी महमानों व कुछ विदेशी अतिथियों को ऑनलाईन से जोड़ा गया। समारोह में शिक्षा साहित्य, खेल, पत्रकारिता, कला, ज्योतिष व अन्य कार्यों में निपूर्ण है उनकों राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई गई है। उन्होंने बताया की प्रतिभाशाली व्यक्ति अपने मनक्रम और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाले प्रतिभागी और अन्य प्रतिभाओं को तराशने वाले बीकानेर के कृष्ण चन्द पुरोहित ने हाथों की अंगुली पर, पेंसिल पर, बॉल पेन की रिफल पर, माचिस की तुलिका पर साफा, पाग, पगड़ी बान्ध कर विश्व रिकॉर्ड हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है आज हमारी संस्था इनकों सम्मानित कर गौरानवित महसूस करती है। राजस्थानी साफा, पाग, पगड़ी कला संस्कृति संस्था के संरक्षक शिवराज जी छंगाणी (वरिष्ठ साहित्यकार) ने खुशी जताते हुए कहा की बीकानेर का पहनावा व साफा, पाग, पगड़ी बीकानेर की संस्कृति में बीकानेर के कृष्ण चन्द पुरोहित ने जो राष्ट्रीय अवार्ड रेड डायमण्ड एचिवर अवार्ड-2021 हासिल किया है इसके लिए उनकों हार्दिक शुभकामनाएं और निरन्तर बीकानेर का नाम रोशन करते रहे। इसी क्रम में श्याम सुन्दर किराडू महेश पुरोहित विमल किशोर व्यास, आदित्य पुरोहित, मोहित पुरोहित, उमेश पुरोहित आदि ने खुशी जाहिर की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26