'कोई भूखा ना सोए के संकल्प को साकार कर रही जनता रसोई - Khulasa Online 'कोई भूखा ना सोए के संकल्प को साकार कर रही जनता रसोई - Khulasa Online

‘कोई भूखा ना सोए के संकल्प को साकार कर रही जनता रसोई

ऊर्जा मंत्री ने किया जनता रसोई का अवलोकन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को जसोलाई स्थित आनंद भवन में संचालित जनता रसोई का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भोजन नि:शुल्क उपलब्ध करवाना बेहद अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ‘कोई भूखा ना सोएÓ के संकल्प को साकार करने के मद्देनजर किए जा रहे इस कार्य से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी ‘इंदिरा रसोईÓ के माध्यम से सिर्फ 8 रुपये में पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रत्येक शहरी क्षेत्र में इनका संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहले दौर में भी अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे आकर भरपूर सहायता की। इस बार भी संस्थाएं पहल कर रही हैं। जनता रसोई के संचालक अरुण व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर 3 मई को इसकी शुरूआत की गई। जनता रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो सौ लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। भोजन में गुणवत्ता और पोष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजन के यह पैकेट घरों में आइसोलेट मरीजों तथा कोविड केयर सेंटर में वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी रूपकिशोर व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, युवा कांग्रेस के रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी, राजा जोशी,मुरली किराडू, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, विजयप्रकाश भादाणी, विकास चांवरिया,अविनाश व्यास, अमित कालरा, गर्वित व्यास, जसवंत सिंह,शशिशेखर जोशी,अभिनीत सिंह,हरीश सोनी, हिमांशु देवड़ा, प्रवीण पुरोहित,गणेश किराडू व अनिरुद्ध पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26