पीटीईटी का परिणाम जारी, नवीन, कंवर रहे प्रथम स्थान पर - Khulasa Online पीटीईटी का परिणाम जारी, नवीन, कंवर रहे प्रथम स्थान पर - Khulasa Online

पीटीईटी का परिणाम जारी, नवीन, कंवर रहे प्रथम स्थान पर

बीकानेर। राजस्थान में पिछले दिनों आयोजित प्री टीचर्स ट्रेनिंग टेस्ट का परीक्षा परिणाम आज उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जारी कर दिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि दो वर्ष बीएड में कला संकाय की कंचन कंवर प्रथम रहीं, जो ओबीसी वर्ग से हैं। कंचन जालौर की रहने वाली हैं। इसी तरह विज्ञान में साहिल खान प्रथम रहे हैं, जो झालावाड़ से ईडब्ल्यूएस स्टूडेंट हैं। वाणिज्य में बीकानेर की साक्षी पुरी पहले स्थान पर रहीं। इसी तरह चार वर्ष बीएड में बाड़मेर के नवीन थोरी कला वर्ग में और बाड़मेर से कंवर राज चौधरी विज्ञान में प्रथम रहे हैं।
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा ८ सितंबर को पीटीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राचार्य एवं समन्वयक डॉ.जी.पी. सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम अधिकृत वेबसाइट .पर देखा जा सकता है। चार वर्ष का बीएड करने के लिए प्रदेश भर के करीब १.८० लाख स्टूडेंट‌्स ने एग्जाम दिया था। राज्य की ४० हजार सीटों पर एडमिशन होना है। ऐसे में परीक्षा देने वाले चौथे स्टूडेंट को बीएड कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
समन्वयक डॉ. सिंह ने बताया कि कॉलेज जॉइन करने से पहले छात्र को दसवीं और उसके बाद की सभी मूल अंक तालिकाएं आवश्यक होंगी। साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण का लाभ लेने लिए वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए पीटीईटी अधिकृत वेबसाइट को विजिट किया जा सकता है। इस परीक्षा में ६ लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें चार वर्ष और दो वर्ष दोनों के स्टूडेंट्स शामिल हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने डूंगर कॉलेज प्राचार्य व कॉर्डिनेटर जी.पी. सिंह और डिप्टी कॉर्डिनेटर राकेश हर्ष को बधाई देते हुए कॉलेज के सभी कार्मिकों को रिजल्ट की बधाई दी।
चार वर्षीय कला वर्ग बीएड में बाड़मेर के नवीन थोरी ने ६०० में से ४९९ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चार वर्षीय बीएससी बीएड परीक्षा में बाड़मेर के ही कंवर राज सिंह चौधरी ने ५०० अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। दो वर्षीय बीएड पाठक्रम में प्रवेश कला संकाय में जालौर जिले की कंचन कंवर ने ५१४ अंक, विज्ञान संकाय में झालावाड़ जिले के साहिल खान ने ५१९ अंक और वाणिज्य संकाय में बीकानेर जिले की साक्षी पुरी ने ४९८ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26