बीकानेर संभाग : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 27 से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 27 से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 27 से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़। श्रीगंगानगर पुलिस ने बुधवार शाम पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने स्थित होटल हांसल पर दबिश दी। यहां से 15 से अधिक युवक और 12 से अधिक महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अमृता दुहन को लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी पर कार्रवाई करते हुए सीओ सिटी विष्णु खत्री के नेतृत्व में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि होटल मालिक पंजाब से युवतियां बुलाकर पैसे लेकर कमरे उपलब्ध करवाता था और देह व्यापार कराता था।

पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार महिलाओं में ज्यादातर पंजाब से आई थीं, जबकि कुछ स्थानीय हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि एक महिला बच्चे को गोद में लेकर आई थी।

कार्रवाई में चार थानों की पुलिस टीम शामिल रही— सदर थानाध्यक्ष सुभाष ढील, कोतवाल पृथ्वी सिंह, जवाहर नगर एसएचओ देवेंद्र सिंह और महिला थाना एसएचओ। फिलहाल पुलिस होटल मालिक और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |