फर्जी डिग्री बेचने वाली प्रियंका का पीटीआई में सिलेक्शन, पेपर लीक से पहले ही हो गया था डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - Khulasa Online फर्जी डिग्री बेचने वाली प्रियंका का पीटीआई में सिलेक्शन, पेपर लीक से पहले ही हो गया था डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - Khulasa Online

फर्जी डिग्री बेचने वाली प्रियंका का पीटीआई में सिलेक्शन, पेपर लीक से पहले ही हो गया था डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शेर सिंह मीणा के प्रमोशन के बाद अब शिक्षा विभाग ने सीनियर टीचर पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सहारण की गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई का पीटीआई भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन कर दिया था। शिक्षा विभाग ने प्रियंका के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को क्लीन चिट देकर फाइनल सिलेक्शन लिस्ट कर्मचारी चयन बोर्ड भेजी थी। जहां कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रियंका विश्नोई के डॉक्यूमेंट की फिर से जांच की। इसमें पता चला कि उसके पास चूरू के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की डिग्री है। जिसे बोर्ड ने अस्वीकार करते हुए प्रियंका के सिलेक्शन पर रोक लगा दी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पीटीआई भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले शिक्षा विभाग से सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट मिली थी। इस लिस्ट में प्रियंका विश्नोई का भी नाम सामने आया था। जैसे ही हमें इस पर डाउट हुआ। तो हमने पुलिस से इसका वेरिफिकेशन कराया। इसमें पता चला कि ये पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। जिसके पास फर्जी डिग्री भी मिली है। ऐसे में हमने उसके रिजल्ट पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए भी उसे डिबार भी किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि पीटीआई भर्ती परीक्षा में 879 स्टूडेंट ऐसे हैं। जिन्होंने रिटन टेस्ट क्लियर कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करा लिया था। लेकिन उनके डॉक्यूमेंट में कमी के बाद हमने उनके सिलेक्शन को रोक दिया है। हालांकि 879 अभ्यार्थियों को 7 दिन का वक्त दिया गया है। ऐसे में अगर उनमें से कोई भी अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों का समाधान कर देते हैं। तो उन्हें सिलेक्शन का मौका मिल सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26