
जिंदगी की जंग हार गई प्रियंका बिश्नोई, ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी थी तबीयत





खुलासा न्यूज बीकानेर। 2016 बैच की आरएएस अफसर और जोधपुर में पदस्थ एसडीएम प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की जंग हार गईं। वे अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में भर्ती थीं। जोधपुर में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रियंका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत दी थी। इस पर जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को जांच के आदेश दिए थे। प्रियंका मूलत: बीकानेर जिले से थीं।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |