प्रिया मलिक ने भारत का बढ़ाया मान, गोल्ड मैडल जीता - Khulasa Online प्रिया मलिक ने भारत का बढ़ाया मान, गोल्ड मैडल जीता - Khulasa Online

प्रिया मलिक ने भारत का बढ़ाया मान, गोल्ड मैडल जीता

नई दिल्ली। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों बड़ी सफलता लगी है। भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रिया ने वल्र्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं‌ मीरबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था। अब प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26