
महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामला : बीकानेर में शुक्रवार को भी प्राइवेट हॉस्पीटल व लैब बंद रहेंगे






खुलासा न्यूज, बीकानेर। दौसा के लालसोट में महिला डॉक्टर के सुसाइड के बाद बीकानेर में सभी डॉक्टर्स व लैब संचालक विरोध जता रहे हैं। वहीं सुबह से ही डॉक्टरों के चैंबर खाली रहे। ओपीडी के बाहर भी मरीज डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए, हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा गया। मरीज डॉक्टर्स और लैब संचालक के आगे गुहार लगाते नजर आए।
कल यानि शुक्रवार को भी आईएमए राजस्थान का विरोध जारी रहेगा। शुक्रवार को भी प्राइवेट हॉस्पीटल व लैब बंद रहेंगे। बीकानेर के प्रतिष्ठित व एनएबीएल अधिकृतडॉ. बोथरा डायग्रोस्टिक एण्ड इमेजिंग सेंटर के संचालक कुशल बोथरा ने बताया कि डॉ.बोथरा लैब सहित जिलेभर के प्राइवेट लैब बंद रहेंगे।


