राजस्थान / कोर्ट मार्शल की सजा काट रहे कैदी की हुई मौत - Khulasa Online राजस्थान / कोर्ट मार्शल की सजा काट रहे कैदी की हुई मौत - Khulasa Online

राजस्थान / कोर्ट मार्शल की सजा काट रहे कैदी की हुई मौत

खुलासा न्यूज, अलवर। केंद्रीय कारागृह में शुक्रवार सुबह आर्मी से कोर्ट मार्शल की सजा भुगत रहे एक कैदी की मौत हो गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे।

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय बाबूलाल यादव पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी कोथल कला, महेंद्रगढ़, हरियाणा के सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे दवा दी गई। आराम नहीं आने पर जेल प्रशासन द्वारा बाबूलाल को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बाबूलाल की मृत्यु हो गई।

कोर्ट मार्शल की भुगत रहा था सजा

पुलिस ने इस बारे में कैदी के परिजनों को सूचित किया तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि 2007 से बाबूलाल कोर्ट मार्शल की सजा भुगत रहा था। एक महीने पहले ही बीकानेर से केंद्रीय कारागृह अलवर की ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था। सुबह जेल प्रसासन से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पंहुचे। मृतक के एक बेटा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26