Gold Silver

सडक़ किनारे मिला पुजारी का शव, गुप्तांग व कनपटी पर दिखे चोट के निशान

धौलपुर। धौलपुर में एक पुजारी का सडक़ किनारे संदिग्ध हालत में शव मिला है। मृतक टीकाराम के गुप्तांग और कनपटी पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है। पुजारी 10 साल से माता के मंदिर पर पूजा अर्चना करता था। मामला कौलारी थाना इलाके के पूठपुरा गांव का है।
थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुजारी टीकाराम (70) पुत्र भगवत सिंह कुशवाह 10 साल से माता के मंदिर पर पूजा अर्चना करता था। शनिवार सुबह पुजारी टीकाराम का शव सडक़ किनारे संदिग्ध हालत में मिला। सुबह ग्रामीणों ने जैसे ही सडक़ किनारे पुजारी के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि पुजारी के गुप्तांग और कनपटी पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर कौलारी थाना प्रभारी मानसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक पुजारी के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में पहुंचाया।

Join Whatsapp 26