
शुक्रवार को भाव स्थिर रहे, ग्वार 200 रुपए सस्ता, चना और सरसों के भाव में गिरावट रही





खुलासा न्यूज़, बीकानेर । कम खरीदारी होने से जयपुर मंडी में शुक्रवार को भाव स्थिर रहे। अलवर मंडी में गेहूं में 40 से 50 रुपए की तेजी रही। चना के भाव 50 रुपए नीचे रहे। सरसों में 100 रुपए तक गिरावट रही। सीकर मंडी में गेहूं 100 रुपए तेज, ग्वार-चना में 50-50 रुपए गिरावट, जौ 100 रुपए सस्ता रहा। जोधपुर मंडी में ग्वार 200 रुपए नीचे रहा। पैकिंग मैटिरियल पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में शनिवार को जोधपुर की मंडियां बंद रहेंगी।
नागौर मंडी में शुक्रवार को अच्छी खरीदारी हुई। जीरे के भाव 22 हजार 500 रुपए तक रहे। मूंग 5800 रुपए और ज्वार 3500 रुपए क्विंटल तक बिकी। मेड़ता मंडी में कपास 10500, इसबगोल 14930 व सौंफ 11100 रुपए क्विंटल तक बिकी।
बीकानेर सं/मंडी में जिंसों के भाव
खाद्य जिंस | भाव (रु./ क्विंटल) |
गेहूं | 1997 – 2070 |
जौ | 2625-3000 |
चना | 4171-4504 |
ग्वार | 4663-4791 |
सरसों | 5925-6230 |
मूंग | 6250 – 6885 |



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |