आज से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े - Khulasa Online आज से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े - Khulasa Online

आज से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली। आज यानी एक अक्टूबर से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। आज से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू हो गया है। इसके अलावा इलाहाबाद, ह्रक्चष्ट और यूनाइटेड बैंक की पुरानी चेक बुक काम नहीं करेंगी। हम आपको ऐसे ही 6 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए तक बढ़े
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किग्रा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए हैं। सिलेंडर की कीमतें बढऩे के बाद दिल्ली में 19 किग्रा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।
तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26