
यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- रूसी परमाणु हमले के लिए तैयार रहे दुनिया, बौखलाए हुए है रूसी सैनिक






नईदिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को रूस के परमाणु हमले को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को रूसी परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार करने की जरूरत है।
एंटी रेडिएशन मेडिसिन का स्टॉक करें
एएफपी के मुताबिक कीव में यूक्रेन के पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा हमें उस पल का इंतजार नहीं करना चाहिए जब रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला करे। इसके लिए हमें पहले से तैयारी करनी चाहिए। वो किसी भी हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैंए मैं इसको लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा एंटी रेडिएशन मेडिसिन और हवाई हमले से बचने शेल्टर्स की आवश्यकता होगी।
जंग के बाद से रूसी न्यूक्लियर फ ोर्सेस हाई अलर्ट पर
इसके पहले भी शुक्रवार को जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि दुनिया को पुतिन के खतरे के बारे में चिंतित होना चाहिए। वहीं क्रेमलिन ने कहा कि उसने 24 फरवरी को हमला शुरू होने के तुरंत बाद रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था। पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश भी दिया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि मॉस्को ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ अस्तित्व के खतरे के मामले में यूक्रेन पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा।
रूस यूक्रेन पर कर क्यों कर सकता है परमाणु हमला
सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ हमले के दौरान मिली निराशा राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को कम दूरी और कम शक्तिशाली परमाणु हथियार का सहारा लेने के लिए उकसा सकती है। बर्न्स ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तीसरे विश्व युद्ध से बचने के बारे में खासे चिंतित हैं।
वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से रूस की सुपरपावर इमेज को धक्का लगा है। ऐसे में इस इमेज को बनाए रखने के लिए रूस यूक्रेन के खिलाफ न्यूक्लियर वेपन इस्तेमाल कर सकता है।
बौखला गए हैं रूसी सैनिक
डेली मेल की खबर के मुताबिक मोस्कवा युद्धपोत डूबने के बाद रूसी सैनिक बौखला गए हैं। ऐसे में यूक्रेन से बदला लेने के लिए कीव, खार्किव सहित आठ शहरों में रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है। वहींए रूस का एक मिसाइल दागने वाला वॉरशिप ब्लैक सी में डूब चुका है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था जिसके बाद यह घटना हुई।


