बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध, दोपहर 2 बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी - Khulasa Online बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध, दोपहर 2 बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी - Khulasa Online

बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध, दोपहर 2 बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी

बीकानेर. 22 अगस्त को छात्र संघ प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए, लेकिन बीकानेर जिले में अब तक दो कॉलेजों में निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष बने है। शहर की बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन आया था। कॉलेज की निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूणा आचार्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डिंपल राठी व उपाध्यक्ष के लिए भूमिका आचार्य का नामांकन आया था। दोपहर 2 बजे इनको निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष घोषित किए जाएंगे और शपथ दिलाई जाएगी। जानकारों के अनुसार बिन्नानी कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संघ से बी.ए. फ ाइनल की छात्रा डिंपल राठी को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26