प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की तैयारी
जयपुर। राज्य में अप्रेल माह में खाली हो रही तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब संख्या बल के लिहाज से दो सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। सत्तारूढ़ कांग्रेस की बात करें तो राज्यसभा सीटों पर केंद्र की नेताओं की नजर है। कांग्रेस के विश्वसत्त सूत्रों की माने यहां से राज्सभा सीट के लिए केंद्रीय नेताओं के नाम पर मंथन हो रहा है। इनमें सबसे पहला नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायक भी उनके पक्ष में हैं।सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पर पार्टी के आला नेताओं से चर्चा कर चुके हैं। हालांकि नामों का लेकर फाइनल निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की लेंगी। प्रियंका गांधी के अलावा मुकुल वासनिक का भी नाम भी चर्चा है। वहीं एक सीट पर प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है।