राजस्थान से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी, रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार  - Khulasa Online राजस्थान से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी, रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार  - Khulasa Online

राजस्थान से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी, रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार 

प्रियंका गांधी…यही नाम है जो राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनावों में सबसे ज्यादा चौंका सकता है। राज्यसभा चुनावों की आहट तेज हो गई है। 4 सीटों पर चुनाव होंगे, जिन पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। भाजपा के ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा हो जाएगा।

4 में से 3 सीटों का गणित तो लगभग क्लीयर है। 2 सीटें कांग्रेस और 1 भाजपा के खाते में आती दिख रही हैं। रोमांचक मुकाबला चौथी सीट के लिए होगा।

इस बार कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम चौंकाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं आलाकमान रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार कर रहा है। रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में राजनीति में उतरने की इच्छा जताई थी। एक चर्चा यह भी है कि रॉबर्ट वाड्रा को छत्तीसगढ़ से भी मौका दिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। इधर, राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवारों में पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को भी एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं की बात करें, तो गुजरात प्रभारी रघु शर्मा का नाम भी दौड़ में शामिल है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26