जन आक्रोश यात्रा के सम्बन्ध में शहर भाजपा की तैयारी बैठकों का आयोजन - Khulasa Online जन आक्रोश यात्रा के सम्बन्ध में शहर भाजपा की तैयारी बैठकों का आयोजन - Khulasa Online

जन आक्रोश यात्रा के सम्बन्ध में शहर भाजपा की तैयारी बैठकों का आयोजन

 

बीकानेर l भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार से जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों और विभिन्न दायित्वों के वितरण हेतु महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय में मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता और जन आक्रोश यात्रा विधानसभा प्रभारी डॉ बृजमोहन सहारण के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया l

बैठक में जन आक्रोश रैली को लेकर मंडलवार मोर्चा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई l

जन आक्रोश यात्रा विधानसभा प्रभारी डॉ बृजमोहन सहारण ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने यात्रा के रूट, नुक्कड़ सभा, स्वागत और चौपाल स्थल, मिस कॉल नम्बर तथा रथ पर लगी शिकायत पेटिका की जानकारी दी ।

बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, डॉ.सुषमा बिस्सा भारती अरोड़ा, संगीता शेखावत, राजकुमारी बैद , भगवती स्वामी, राधा खत्री, सुमन जोशी, मीनू वर्मा और शारदा नायक इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहेl

 

मंडल अध्यक्ष – महामंत्री बैठक

जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला कार्यालय में ही बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों मंडल प्रभारियों की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ जन आक्रोश यात्रा विधानसभा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण तथा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26