सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 

खुलासा न्यूज़। श्रीगंगानगर शहर के नाथांवाला स्थित एसएन सुपर स्पेशिलिटी में उपचार के दौरान गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रसूता की मौत हाे गई। उसे 2 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। उसने बुधवार रात ही यहां 2 जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि पूरे मामले में डॉक्टर ने लापरवाही बरती। महिला के पेट में दर्द और एसिडिटी की शिकायत करने के बाद भी डिलीवरी करवाने वाली डॉक्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों की मांग है कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सद्भावना नगर की प्रिया शर्मा (25) को बुधवार को नाथांवाला स्थित एसएन सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यहां उनकी बुधवार को सिजेरियन डिलीवरी हुई और महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक लड़का और एक लड़की थी। इसके बाद प्रिया शर्मा के पेट में दर्द होने लगा और उसे एसिडिटी की समस्या होने लगी।आरोप है कि पेट फूलने की समस्या आने पर महिला का इलाज करने वाली डॉ. सुनीता सिहाग को बुलाया गया। लेकिन इलाज करने वाली डॉक्टर सिहाग को दो-तीन बार बुलाने के बाद भी वह नहीं आई। बाद में डॉक्टर आई भी तो उन्होंने महिला के फूले पेट पर पुश किया। इसके बाद देर रात करीब साढ़े 11 बजे महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के गेट पर धरना लगा दिया।

महिला के पति मुकेश शर्मा (30) ने बताया कि पूरे मामले में डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुकेश शर्मा का कहना था कि डॉक्टर को बार-बार बुलाने के बाद भी वह मौके पर नहीं आई। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरती है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |