
बीकानेर के लिए गर्व की बात शिवराज सिंह चौहान के निजी सहायक होंगे प्रवीण सिंह






बीकानेर के लिए गर्व की बात शिवराज सिंह चौहान के निजी सहायक होंगे प्रवीण सिंह
बीकानेर। सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक बनाया गया है। वर्ष 2012 बैच के इस अधिकारी को विशेष सहायक बनाने के आदेश कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी (डिपार्टमेंट आफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) द्वारा जारी किए गए हैं। प्रवीण की पोस्टिंग केंद्र में उप सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में की गई है। उधर एक आईपीएस अधिकारी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस प्रवीण सिंह देशनोक के निवासी है।


