नोखा में इस पार्टी का कब्जा संभव,बोर्ड बनाने की तैयारी

नोखा में इस पार्टी का कब्जा संभव,बोर्ड बनाने की तैयारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की नोखा नगर पालिका को लेकर गुरूवार को हुए मतदान के बाद कयासों दौर शुरू हो गया है। हालांकि 31 जनवरी को मतगणना के बाद परिणाम तय करेंगे कि नोखा नगर पालिका में किसके सिर पर ताज होगा? लेकिन विकास मंच की सक्रियता व बेहतर चुनाव प्रबंधन से माना जा रहा है कि नतीजे विकास मंच के पक्ष के जा सकते हैं। नोखा के सियासी जानकारों का मानना है कि विकास मंच पूर्ण बहुमत के साथ पालिका में बोर्ड बना लेगी, आंकलन के अनुसार पालिका के 45 वार्डो में से करीब 25 वार्डो में विकास मंच के प्रत्याशी जीत दर्ज करवा सकते है,इसके अलावा भाजपा 12 और 8 निर्दलीय बाजी मार सकते हैं। अगर कोई बदलाव भी होता है तो निर्दलीयों का सहारा लेकर विकास मंच पालिका में अपना बोर्ड बना लेगा। विकास मंच रणनीतिकारों ने इसके लिये तैयारियां भी शुरू कर दी है। सियासी जानकारों के अनुसार विकास मंच ने वार्डो में घर घर प्रचार से लेकर बूथ स्तर तक अपनी ताकत झोंक रखी थी, कस्बे में विकास मंच का मजबूत वोट बैंक भी उसकी ताकत मानी जा रही है। जबकि भाजपा मजबूत संगठन के बावजूद चुनाव प्रबंधन में कुशलता नहीं दिखा सकी। टिकट वितरण में भी कुप्रबन्धन रहा और इसका अन्दाज इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा एक वार्ड से प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतार पाई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन मेंं उतर गई। जानकारों का मानना है कि नोखा नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए 45 में से 23 पार्षदों की जरूरत होगी। ऐसे में संभावना है कि विकास मंच पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगा। हालांकि भीतरघात की संभावना के चलते चार-पांच में वार्डो में शिकस्त खानी पड़ सकती है। नोखा पालिका चैयरमेन का पद सामान्य पुरूष होने के कारण अभी से माना जा रहा है कि विकास मंच के निर्वतमान चैयरमेन नारायण झंवर ही नये बोर्ड के चैयरमेन होगें। इसके लिये विकास मंच के रणनीतिकारों ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। वहीं नोखा विधायक बिहारी लाल विश्रोई ने मजबूती से दावा किया है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नोखा पालिका में बोर्ड बनायेगी। उनके मुताबिक पालिका में 30 ज्यादा सीटें भाजपा के पास होंगी और बोर्ड बनाएंगे। वजह यह कि भाजपा ने यहां बूथ स्तर तक एकजुट होकर चुनाव लड़ा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |