अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक इतने जनो को दबोचा - Khulasa Online अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक इतने जनो को दबोचा - Khulasa Online

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक इतने जनो को दबोचा

बीकानेर। बीकानेर रेंज अवैध हथियारों का गढ़ बनती जा रहा है। अवैध हथियारों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बीकानेर रेंज पुलिस ने पिछले चार महिनों में अवैध हथियारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दरम्यान पुलिस ने अवैध हथियारों के संबंध में 188 प्रकरण दर्ज कर 179 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 144 अवैध हथियार एवं 187 कारतूस बरामद किए गए। हालात यह है कि पुलिस, एटीएस एवं एसओजी मिलकर भी हथियारों की तस्करी को रोक नहीं पा रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले में अवैध हथियार बिहार, यूपी व असम से में आ रहे हैं। 15 से 20 हजार में पिस्तौल खरीद कर बीकानेर में 50 से 60 हजार में बेची जा रही है। यह पुलिस जांच में प्रमाणित हो चुका है। हाल ही में देशनोक व जामसर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को पकड़ा गया था, जिन्होंने यूपी से हथियार लाना स्वीकार किया था।
बीकानेर पुलिस की ओर से पकड़े गए हथियारों में कई हथियार बेहतर व उच्च क्वालिटी के हैं। इनमें से कई पिस्टल डबल मैग्जीन की है। हथियार इम्पोर्टेड है। इम्पोर्टेड हथियार जिन अपराधियों से बरामद हुए हैं, उनके तार अंतरराज्जीय हथियार तस्करों से जुड़े हुए हैं। पुलिस उन पर नजर रखे हुए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के मुताबिक जिले में पिछले साढ़े सात महीने में 58 प्रकरण दर्ज कर 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन व्यक्तियों से 56 अवैध हथियार व 115 कारतूस बरामद किए गए हैं। जिले में एएसपी सिटी व डीएसटी को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष जिम्मा सौंप रखा है।
पुलिस लाइसेंसशुदा हथियारों का रिकॉर्ड व निगरानी रखती है लेकिन बदमश व हथियारों के शौकीन लोग दूसरे जिलों व राज्यों से अवैध हथियार खरीद कर लाते हैं। इतना ही नहीं बदमाश अवैध हथियारों से शहर में आए दिन वारदातें कर रहे हैं, जिससे माहौल अंशात हो रहा है। आमजन में भय है और बदमाश बेफिक्र व पुलिस को खुलेआम चुनौती देकर वारदात पर वारदात कर रहे हैं।
बीकानेर पुलिस ने नागालैंड से हथियार लाइसेंस बनवाने वाले 84 लोगों को चिन्हित कर सूची बनाई गई थी। यह सूची नागालैंड पुलिस व वहां के जिला प्रशासन के साथ बीकानेर जिला प्रशासन को सौंपी थी। इनमें से 21 लोगों लाइसेंस दीमापुर के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रद्द कर दिए गए थे। बीकानेर पुलिस की ओर से दीमापुर भेजी गई सूची में 34 व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड बताया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो नागालैंड से हथियार लाइसेंस बनाने वाले 21 लोगों के खिलाफ जुर्म प्रमाणित माना जा चुका हैं। धीरे-धीरे अन्य लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी।
वर्ष दर्ज मामले तस्कर पकड़े जब्त हथियार
2020 101 96 50
2021 124 89 120
2022 188 144 179 ( अप्रेल माह तक के आंकड़े हैं)
बीकानेर रेंज में अवैध हथियारों का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। नतीजन पिछले सालों की तुलना में इस साल अब तक 51 प्रतिशत कार्रवाई ज्यादा की है। पुलिस ने 179 अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा हैं।
ओमप्रकाश, बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26