बीकानेर में थाना वार एरिया मजिस्ट्रेट बदले,  जिला मजिस्ट्रेट मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर में थाना वार एरिया मजिस्ट्रेट बदले,  जिला मजिस्ट्रेट मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर । जिला कलेक्टर ने नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर थाना वार एरिया मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में बदलाव करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को नया कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा और रोग संक्रमण की सुरक्षा के लिए रोकथाम के मध्यनजर पूर्व में जारी एरिया मजिस्ट्रेट के स्थान पर नए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। आदेशानुसार उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त चंद्रभान सिंह भाटी को कोटगेट पुलिस थाना, लोक सेवाएं सहायक निदेशक सबीना विश्नोई को पुलिस थाना सिटी कोतवाली, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषि बाला श्रीमाली को पुलिस थाना गंगाशहर, राजूवास रजिस्ट्रार अजीत सिंह राजावत को पुलिस थाना नया शहर, सहायक भू प्रबंध अधिकारी सुशीला वर्मा को पुलिस थाना बीछवाल,स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कपूर शंकर मान को पुलिस थाना जय नारयण व्यास कॉलोनी तथा उप पंजीयक कविता गोदारा को पुलिस थाना सदर का कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एरिया मजिस्ट्रेट) के रूप में नियुक्त किया गया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |